न्यूज़ 11 भारत के सीईओ अरूप चटर्जी के पिता अनूप चटर्जी का निधन

न्यूज़ 11 भारत के सीईओ अरूप चटर्जी के पिता अनूप चटर्जी का निधन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : श्री–श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति, भूली ए ब्लॉक के पूर्व सचिव तथा न्यूज़ 11 भारत के सीईओ अरूप चटर्जी के पिता अनूप चटर्जी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के दौरान धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।


दिवंगत अनूप चटर्जी का पार्थिव शरीर भूली ए ब्लॉक स्थित उनके आवास लाया गया, जहां परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को काशी स्थित मणिकर्णिका श्मशान घाट के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर अजीत सिन्हा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, समाजसेवी दीपक महतो, सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, अंबर कलश तिवारी, अविनाश पांडे, दिनेश झा, बंटी सिन्हा, जॉनी सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

About Author

error: Content is protected !!