टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर दो धमाके, ऑटो बना आग का गोला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक हुए दो धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन के मुख्य द्वार पर खड़ी एक CNG ऑटो में अचानक आग भड़क उठी, जिसके कुछ ही सेकंड बाद एक के बाद एक दो जोरदार धमाके हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही ऑटो से उठी लपटें तेज़ी से भड़कने लगीं और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। धमाकों की आवाज़ सुनकर मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि CNG सिलेंडर के फटने से धमाके हुए हो सकते हैं।