अवैध खनन पर सख्त रुख: डीसी आदित्य रंजन ने दिए सख्त निर्देश

अवैध खनन पर सख्त रुख: डीसी आदित्य रंजन ने दिए सख्त निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘व्हीकल ट्रैकिंग’ को राज्य पोर्टल से जोड़ने का आदेश, खाली ज़मीनों पर बनेंगे इको पार्क

धनबाद: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज संसाधनों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर सख्त रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के प्रमुख निर्देश:

कोयला वाहनों में लगे VTS को राज्य पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि कोयला डिस्पैच और मूवमेंट की सटीक मॉनिटरिंग हो सके।

बीसीसीएल को अपनी खाली और अनुपयोगी भूमि पर इको-पार्क, जलाशय और पौधारोपण कार्य शुरू करने का निर्देश।

वायु प्रदूषण नियंत्रण और माइन क्लोजर प्लान पर सख्त अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

रैयती जमीन विवादों के शीघ्र निपटारे के लिए अलग कोषांग का गठन किया जाएगा।

एसएसपी ने अवैध खनन पर त्वरित छापेमारी बढ़ाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला के वरीय अधिकारी, बीसीसीएल पदाधिकारी, सीआईएसएफ, तथा अनुमंडल और थाना स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!