दिवंगत कंसारी मंडल को नम आँखों से अंतिम विदाई, तेलीपाड़ा मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार

दिवंगत कंसारी मंडल को नम आँखों से अंतिम विदाई, तेलीपाड़ा मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट – गौतम मंडल, धनबाद

धनबाद:
झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय कंसारी मंडल को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

उनकी शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और तेलीपाड़ा मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। समाज के पदाधिकारी, अधिवक्ता, राजनेता और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, पूर्व विधायक फुलचांद मंडल, अशोक मंडल, जलेश्वर महतो, विजय झा, रेखा मंडल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, समर श्रीवास्तव, केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल, सुनील मंडल, फटीक मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, जिला महासचिव शैलेन मंडल, हिमांशु मंडल, अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, नित्यानंद मंडल सहित अनेक समाजसेवी एवं अधिवक्ता।

सभी ने कहा कि स्वर्गीय कंसारी मंडल ने समाज, जनकल्याण और अधिवक्ता समुदाय के लिए जो कार्य किए हैं, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी कमी को समाज लंबे समय तक महसूस करेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

About Author

error: Content is protected !!