बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया नारियल फोड़ कर सीनीडीह पूजा पंडाल का उद्घाटन

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया नारियल फोड़ कर सीनीडीह पूजा पंडाल का उद्घाटन
धनबाद। मधुबन थाना अंतर्गत सीनीडीह में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार, महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी, मजदूर नेता गौरचंद बाउरी, मुखिया सुमन देवी, उप मुखिया टुन्नु बर्नवाल, चंडी गयाली, सैय्यद विक्की, आदित्य ग्याली, राजेश सिंह, गोपाल बावरी समेत पूजा कमेटी के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी और मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी और मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीनीडीह, खरखरी, नवागढ़ और बुदौरा के पूजा पंडालों का जायजा लिया और कमेटी सदस्यों को कई दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्यजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बाघमारा रिपोर्टर – सुल्तान खान

About Author

error: Content is protected !!