बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के भूतगड़िया में रविवार देर रात आपसी विवाद में चांदमारी निवासी गणेश भुइया की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने ससुराल भूतगड़िया आया हुआ था।
आरोप है कि जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार ने विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक माहौल तनावपूर्ण रहा।
सूचना पर पहुंची बोर्रागढ़ पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई भी की, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH) में भर्ती कराया गया।
मृतक के ममेरे भाई चंदन भुइया ने बताया कि गणेश करीब एक साल से ससुराल में रहकर काम करता था। रविवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकला था, तभी यह वारदात हुई। परिजनों ने इसे योजनाबद्ध हत्या बताया है। फिलहाल शव को SNMMCH में रखा गया है।