वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर : वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान, जो घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फहीम खान को गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के किरदार फैजल खान का प्रेरणास्रोत माना जाता है।
गौरतलब है कि वासेपुर गैंगवार में फहीम खान का नाम दशकों से चर्चा में रहा है और उस पर हत्या, रंगदारी और कई संगीन अपराधों के आरोपों में सजा सुनाई जा चुकी है।