दिल्ली सीएम पर हमला… आरोपी की मां बोलीं – “डॉग लवर है मेरा बेटा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को बड़ा हमला हुआ।
साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान एक युवक ने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
आरोपी की मां का कहना है कि उनका बेटा पशु प्रेमी है और खासकर आवारा कुत्तों के लिए बेहद संवेदनशील है।
मां ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद वह दिल्ली पहुंचा था।
उन्होंने यह भी बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है और रिक्शा चालक परिवार से ताल्लुक रखता है।
राजकोट पुलिस ने आरोपी की मां से भी पूछताछ की है।
हालांकि मां का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि बेटा मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने हमला क्यों किया और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।