राष्ट्रपति दौरा: IIT-ISM धनबाद कार्यक्रम को लेकर ड्राई रन सम्पन्न

राष्ट्रपति दौरा: IIT-ISM धनबाद कार्यक्रम को लेकर ड्राई रन सम्पन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 01 अगस्त को प्रस्तावित IIT-ISM धनबाद आगमन के मद्देनज़र आज एयरपोर्ट से समारोह स्थल तक ड्राई रन आयोजित किया गया।
इस दौरान हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, वैकल्पिक मार्गों की स्थिति तथा कार्यक्रम स्थल की अंतिम तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

ड्राई रन के माध्यम से पूरे रूट की बारीकी से निगरानी करते हुए संबंधित सभी विभागों के बीच आवश्यक समन्वय और तैयारियों की पुष्टि की गई।


वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के सभी पहलुओं को गंभीरता से परखा गया।

 

About Author

error: Content is protected !!