टुंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण की पहल, सेविकाओं को दिया गया ‘लो कॉस्ट-नो कॉस्ट’ प्रशिक्षण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी (धनबाद) – मंगलवार को टुंडी प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धनबाद उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को उत्कृष्ट प्ले स्कूलों के रूप में विकसित करना है।

 

इस अवसर पर टुंडी प्रखंड के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को लो कॉस्ट – नो कॉस्ट तकनीक के तहत विभिन्न शैक्षणिक और कलात्मक सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह भी बताया गया कि कम लागत में उपयोगी शिक्षण सामग्री कैसे तैयार की जा सकती है, जिससे बच्चों की रुचि और सीखने की क्षमता दोनों बढ़े। कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर इन्हें और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

 

यह पहल न सिर्फ शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि बच्चों के समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार कर

रही है।

 

About Author

error: Content is protected !!