धनबाद में होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक अरूप चटर्जी सक्रिय, उपायुक्त से की मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद, सोमवार: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार को धनबाद समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की और जिले में लंबे समय से लंबित होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की।
विधायक चटर्जी ने कहा कि धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा कार्यों में सहयोग के लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि वर्ष 2017 में बहाली प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके पश्चात प्रक्रिया को दोबारा चालू किया गया।
इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने विधायक को आश्वस्त किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित धनबाद दौरे के बाद इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
विधायक ने यह भी कहा कि रांची की तर्ज पर, जहां ट्रैफिक कंट्रोल में होमगार्ड की सेवाएं ली जा रही हैं, धनबाद में भी इनकी नियुक्ति से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार संभव है।