एक ही नंबर दो गाड़ियां! जनता हैरान, विभाग की बड़ी चूक उजागर

धनबाद में नंबर प्लेट घोटाला?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक ही नंबर दो गाड़ियां! जनता हैरान, विभाग की बड़ी चूक उजागर

धनबाद:
क्या आपने कभी सड़कों पर एक जैसा नंबर दो अलग-अलग गाड़ियों पर देखा है? शायद नहीं… लेकिन यह धनबाद है, यहां कुछ भी मुमकिन है!

धनबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही नंबर (JH10DC/0519) दो गाड़ियों पर देखा गया — एक क्रेटा कार और दूसरी पुलिस पेट्रोलिंग की सिटी हॉक्स बाइक।

क्या है मामला?

बीसीसीएल ने धनबाद पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए 50 Apache सिटी हॉक्स बाइक्स उपलब्ध कराई थीं।

इन बाइकों का रजिस्ट्रेशन धनबाद SSP के नाम से 24 जून को हुआ।

वहीं गोविंदपुर के राहुल कुमार सिंह ने अपनी नई क्रेटा कार के लिए वही नंबर (JH10DC/0519) लिया, जो उनके लिए “लकी” था।

पर धक्का तब लगा जब उन्होंने अपनी ही कार का नंबर एक बाइक पर चलते देखा — और वह भी पुलिस की बाइक!

गलती किसकी?
जांच में सामने आया कि बाइक का सही नंबर JH10DC/0529 होना चाहिए था, लेकिन गलती से 0519 जारी कर दिया गया।

इस लापरवाही पर धनबाद परिवहन विभाग के अधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने सफाई देते हुए कहा कि

“क्रेटा को जो नंबर मिला है वह वैध है। गलती नंबर बनाने वाली एजेंसी की है, जिसे शो-कॉज किया जाएगा।”

अब सवाल यह है:

क्या ऐसी गलती से फर्जी नंबर प्लेट और क्राइम को बढ़ावा नहीं मिलेगा?

क्या आम जनता की सुरक्षा के साथ ये लापरवाही खिलवाड़ नहीं है?

 

About Author

error: Content is protected !!