झारखंड को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बोकारो में बनेगी 62.2 करोड़ की नई सड़क

झारखंड को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बोकारो में बनेगी 62.2 करोड़ की नई सड़क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद ढुल्लू महतो के प्रयासों से मंजूर हुई सड़क परियोजना, शास्त्री चौक से तेलमाचो तक बनेगी 4 लेन रोड

झारखंड के बोकारो क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से एक अहम सौगात मिली है।
अब शास्त्री चौक से लेकर तेलमाचो एनएच-32 तक बनेगी नई चौड़ी सड़क।
करीब 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर खर्च होंगे कुल 62.2 करोड़ रुपये।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना को दी मंजूरी — वो भी धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के आग्रह पर।

यह परियोजना CRIF योजना 2024-25 के तहत मंजूर की गई है।
इससे बोकारो शहर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा बेहतरीन कनेक्टिविटी का तोहफा।

सड़क निर्माण से न सिर्फ आवागमन होगा आसान, बल्कि बढ़ेगी रोजगार की संभावनाएं और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बल।

सांसद ढुल्लू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी को जताया आभार,
और कहा— “यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

About Author

error: Content is protected !!