नकली शराब पर धनबाद में बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“शराब पीने वालों के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर है… धनबाद की दो सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब बिक रही थी… और इसी मामले में आज उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।”
धनबाद:
गुरुवार को धनबाद में उत्पाद विभाग ने नकली शराब बेचने और ग्राहकों से तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतों पर बड़ी छापेमारी की।
यह कार्रवाई दो सरकारी शराब दुकानों – मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग – में की गई।
इस छापेमारी में लगभग 450 शराब की बोतलें जब्त की गईं, जिनमें से ज्यादातर बोतलें नकली पाई गईं।
वहीं, दोनों दुकानों से कुल पाँच सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया है।
मेमको मोड़ से राजेश कुमार, आकाश सिंह और अजय कुमार सिंह
गोल बिल्डिंग से रंजीत कुमार और ब्रिजेश कुमार हिरासत में लिए गए हैं।
उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानों पर नकली शराब बेची जा रही है और रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।
इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, शहर के कई और दुकानदार अपनी दुकानों से संदिग्ध शराब हटाने में जुट गए, जिससे ये साफ हो गया कि मामला सिर्फ दो दुकानों तक सीमित नहीं है।
उत्पाद विभाग ने जनता से अपील की है –
अगर कोई भी शराब दुकान नकली शराब बेचती है या रेट से ज्यादा वसूलती है, तो तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
“Prime News 24 की टीम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, और आपको हर अपडेट सबसे पहले देंगे।”