हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली

🔴 हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली
📍 घटना: कटकमदाग थाना क्षेत्र, बानादाग साइडिंग | शनिवार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग में स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (SISF) के एक जवान की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना यूनिट-7 एसआईएसएफ कैंप में हुई है।

मृतक जवान की पहचान मिथलेश यादव के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिले के रहने वाले थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान का पैर फिसल गया था और गिरने के दौरान उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे मिथलेश को लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

👉 पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

🕊️ Prime News 24 परिवार की ओर से श्रद्धांजलि। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को संबल दे।

About Author

error: Content is protected !!