पलामू ब्रेकिंग न्यूज: नवा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई हुई। पलामू जिले के नवा बाजार प्रखंड में पदस्थापित अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने जमीन के म्यूटेशन (मोटेशन) से संबंधित कार्य के लिए अंचल अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को शैलेश कुमार को नकद ₹30,000 लेते ही दबोच लिया।

एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया है। जल्द ही उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

ACB की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!