चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर

चाईबासा जंगल में IED विस्फोट की खबर है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान CRPF 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार के रूप में हुई है। दरअसल झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नस्खलियों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों ने लगातार झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की ओर से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती राज्य के जंगलों और पहाड़ों में चलाये जा रहे नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के राउलकेला स्थित के बोलंग थाना अंतर्गत जंगल में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिये लगाये गये आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें सीआरपीएफ-134 बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुये है। जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो रेफर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!