पुर्वी टुंडी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के पुर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के स्थित शाश्वत वाटिका में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के एक संगोष्ठी बैठक आयोजित की गई। इस संगोष्ठी का उद्देश्य “एक राष्ट्र एक चुनाव” के निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा करना था कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष समीर कुमार साव की अध्यक्षता में की गई ईस्ट टुंडी किसान उत्थान प्रोड्यूसर कंपनी पूर्वी टुंडी के बैनर तले किया गया किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह कार्यक्रम प्रभारी सुरेश महतो सिंदरी विधायक प्रत्याशी तारा देवी के साथ प्रदेश पदाधिकारी विक्रांत उपाध्याय, हीरामन नायक, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार, महामंत्री मनोज मिश्रा और अन्य पदाधिकारी और नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 राष्ट्रीय कार्यक्रम पर चर्चा करना था कार्यक्रम में “एक राष्ट्र एक चुनाव” के महत्व पर भी चर्चा की गई कार्यक्रम में पूर्वी टुंडी के किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन सरोज महतो ने किया मौके पर उपस्थित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव कुमार अजय सिंह महादेव कुमार बिपिन बिहारी दां विजय दास भीमलाल भंडारी नाबिक मंडल संदीप मंडल सिदू मंडल अजय मंडल सहित कई कार्यकर्ता गण शामिल हुए
रिपोर्टः रोहित मंडल