टुंडी पुलिस ने डेढ लाख की अवैध शराब सहित आटो जब्त की

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद

टुंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ कोल्हर स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के पास अवैध अंग्रेजी शराब लदा एक ऑटो को पकड़ने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि पुलिस को देखते ही ऑटो चालक भाग खड़ा हुआ। बाद मे जांच के दौरान झाड़ू लदे ऑटो में अंग्रेजी शराब लदा हुआ था। पुलिस ने ऑटो सहित अंग्रेजी शराब दोनों को जब्त कर थाना ले आई।

जब्त किया गया शराब की कुल 13 पेटियों में

ब्लेंडर प्राईड 5 पेटी/120 बोतल, रॉयल चैलेंज 7 पेटी/168 बोतल, रॉयल स्टेज 1 पेटी /23 बोतल था। इस कार्रवाई में कुल 311बोतल शराब जब्त की गई। सभी बोतल 375 एमएल की है। जिसकी अनुमानित मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About Author

error: Content is protected !!