Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पारिवारिक धार्मिक यात्रा के क्रम में आज उत्तराखंड स्थित भगवान बद्रीनाथ धाम का दर्शन किया। उनके साथ इस विशेष यात्रा में उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन तथा उनके दोनों पुत्र भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने भगवान विष्णु के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पारंपरिक विधि-विधान के साथ दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में कुछ समय व्यतीत किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को पूजा के पश्चात उत्तराखंड की खूबसूरती का आनंद लेते हुए भी देखा गया।