Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमशेदपुर :बागबेड़ा थाना के बेडाढिपा गांव के ग्रामीण अपनी पुस्तैनी जमीन बचाने को लेकर एकजुट हुए। गांव के पुरुष से लेकर महिलाओं ने दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जमीन के वंसज गुलाम सरदार और उनके परिवार के लोगो ने कहा कि गांव में उनके पुरखो की जमीन पर हरहरगुटु के कुछ दबंग कब्जा कर उसे बेचने के फिराक में लगे हुए हैं। विरोध करने पर दबंगों ने उनके पिता और माता के साथ घर में घुसकर मारपीट किया।
इससे गांव के लोगों में जमीन दलालों के प्रति भारी आक्रोश है। मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई मगर पुलिस मामले में कार्यवाई करने के बजाय दबंगों का साथ देते हुए समझौता करने की बात कह रहे है।
पूरे मामले की जानकारी एसएसपी समेत एसडीओ को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। गुलाम ने कहा कि दबंग उनकी जमीन को बांस से घेराबंदी तक कर चुके है। रविवार को गुलाम उसके परिजन समेत ग्रामीणों ने दबंगों से मोर्चा लेने को लेकर बैठक की और निर्णय लिया कि अब किसी भी सूरत में दबंगों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
गुलाम ने कहा कि पुस्तैनी जमीन को बचाने के लिए पूरे परिवार समेत ग्रामीणों का सहायोग तो मिल रहा है मगर पुलिस-प्रशासन की चुप्पी से उनका पूरा परिवार दुखी है। जहां गुलाम सरदार के परिजनों ने कहा कि पुलिस मामले की संज्ञान नहीं लेगा तो आगे कोई बड़ी घटना घट सकता है.