
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित,
लोयाबाद आठ नंबर गुलजार मोहल्ला में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह लगभग 10:30 बजे मो० कारू नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अपने घर जाने के क्रम में पड़ोसी अतरूल खातून को बाइक सटा दिया जिस पर अतरूल खातून ने विरोध जताया, इसी बात को लेकर दोनो के बीच बात बढ़ गई और फिर दोनों तरफ से मारपीट होने लगा। इस दौरान दोनो ओर से जमकर ईंटा,और पत्थरबाजी भी किया गया। जिससे सबीला खातून, मो० रमजान, एक बच्चा, समेत कई गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं दूसरे पक्ष के अतरूल खातून गंभीर रूप से घायल हो गई घटना के तुरंत बाद दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे, जहां लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।मौके पर जोगता पुलीस भी वहाँ पहुँची तथा दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को पुलिस थाना में ला कर के पुछताछ कर रही है।घायलो को उपचार के लिए लोयाबाद अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। विदित हो कि दो महीने पहले इन लोगों के बीच मारपीट की घटना घाटी थी। जिसमें कई लोग उस समय भी घायल हुए थे। उक्त मामले में दोनों पक्षों के बीच स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।