Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कतरास: कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद 10 नंबर ओबी डंप के समीप सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। शव की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें, गिलास, कुरकुरे के पैकेट और खून से सना हुआ पत्थर बरामद किया है। इन सामग्रियों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
इलाके में रहस्यमय परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामला हत्या का हो सकता है, हालांकि अधिकारी अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर