Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड: चाईबासा जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाक के लिए रांची लाया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का दस्ता जंगल के भीतर गश्त कर रहा था, तभी अचानक जमीन में दबाकर रखे गए IED में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया, जिसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया और फिर वहां से बेहतर इलाक के लिए रांची स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की पुष्टि कोल्हान के DIG मनोज रतन चोथे ने भी की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।