दुल्हन शादी से पहले भांजे संग हो गयी फरार, शादी के 5 दिन पहले दुल्हन ने कर दिया कांड, दुल्हा पक्ष हैरान परेशान

शादी के दौरान अजब अनूठे मामले सामने आ रहे हैं। शादी के 5 दिन पहले एक दुल्हन अपने ही भांजे के साथ फरार हो गयी। इस मामले के सामने आने के बाद दुल्हन और दुल्हे के परिजन हैरान हैं। मामला बिहार के नालंदा जिले की है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दुल्हन पक्ष से शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की युवती की 11 मई को शादी होनी थी। शादी की तैयारी लगभग पूरी हो गयी थी। शादी का कार्ड बंट गया था, दहेज का सामान खरीदा जा चुका था. लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन अचानक गायब हो गई। जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो मालूम चला कि दुल्हन अपने ही भांजे के साथ फरार हो गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि युवक अक्सर अपनी मौसी के घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग पनपा, जो अब घरवालों की मर्जी के खिलाफ बगावत में तब्दील हो गया हैं। कुछ महीनों पहले दोनों के रिश्ते की भनक परिवार को लग गई थी लेकिन समाज और मर्यादा का हवाला देकर रिश्ता नकार दिया गया।

इसके बाद लड़की की शादी जल्दबाजी में किसी और से तय कर दी गई। पर प्यार का भूत सवार था, लिहाजा शादी से ठीक पहले दोनों ने भागने की योजना बना डाली और भाग निकले। परिजन अपने स्तर से दोनों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिल पाया है।

About Author

error: Content is protected !!