पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव जंगल में दफनाया राजगंज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजगंज थाना क्षेत्र के कानाटांड़ गांव के एक युवक ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी को पहले तो मुंह में कपड़ा ठुसकर गला दबाकर मार डाला फिर उसके शव को ले जाकर पास के जंगल में दफना दिया, ताकि किसी को भनक ना लगे

परंतु लड़की के परिजनों ने राजगंज थाना को सूचना दी इसके बाद राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी एवं सब इंस्पेक्टर धर्मदेव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को रात करीब 1बजे बाहर निकाल अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया एवं जांच पड़ताल में जुट गई है बताया जाता है कि युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया

बताते चलें कि कानाटांड़ निवासी मनबोध पंडित ने, शनिवार सुबह करीब 4:00 अपनी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की मुंह में कपड़ा ठुसकर फिर गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद शव को आनन फानन में पास के जंगल में ही दफना दिया और फरार हो गया मृतका के दो छोटे छोटे मासूम बच्चे हैं , बताया जाता है कि मृतका के माता पिता नहीं है, सिर्फ दादा दादी है और चाचा है, आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर में कलह चल रहा था

परिजनों के गुप्त सूचना के आधार पर ही राजगंज पुलिस ने तफ्तीश की एवं मामले का उद्भेदन किया, समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है मृतका का मायका चंद्रपुरा बताया जाता है

रिपोर्ट

अजय शर्मा ✍️

About Author

error: Content is protected !!