
झारखण्ड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद से सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल का आग्रह है कि धनबाद 8 लेन रोड से सरकारी दारू दुकान हटाया जाए और जनता की जान बचाया जाए ताकि रोड हादसे कम हों, जाम कम लगे और लोगों की जान बच सके।
धनबाद में दारू दुकान धनबाद 8 लेन रोड के चौक चोराहे में होने से दारू पीने वालों की मनमानी गलत तरीके से गाड़ियों की पार्किंग के कारण हमेशा रोड जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय लड़की, महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग को आसपास के गांव, कॉलोनी से निकलना और वापस घुसने में हमेशा दारू पीने वालों के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी बातों से लड़ाई-झगड़े का माहौल बन जाता है और शराबी लोग गलत तरीके से अपने वाहनों को रोड पर लगाकर नशे की हालत में रोड पार करते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जानें जाती हैं।
अतः सरकार और धनबाद उपायुक्त से सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल का विनती पूर्ण आग्रह है कि धनबाद 8 लेन रोड से दारू दुकान हटाया जाए।
अन्यथा जिला प्रशासन के पुलिस पदाधिकारी कड़ी से कड़ी करवाई करें।