पहलगाम की घटना के बाद देश में सुरक्षा हाई अलर्ट पर…संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी झारखंड ATS धनबाद के वासेपुर पहुंची…कई लोगों की तलाश शुरू…

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद: जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड के धनबाद में भी जांच शुरू हो गयी है। पहलगाम घटना को लेकर शनिवार की सुबह धनबाद के वासेपुर में एटीएस की टीम पहुंची।

टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दिया। बाद में गफ्फार कॉलोनी के अमन सोसायटी, वासेपुर बाईपास रोड पहुंची। जहां जांच में जुटी हुई है।

शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में एटीएस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम कैंप किए हुए है। स्थानीय लोगों की माने तो इस दौरान एटीएस टीम ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मालूम हो कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को टूरिस्ट को निशाना बनाते हुए आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 26 पर्यटकों को धर्म पूछ कर गोली मारी गई थी। जिसके बाद से ही देश भर में अवांछित लोगों की धर पकड़ शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह एटीएस की टीम झारखंड में धनबाद के वासेपुर तथा आसपास के इलाकों में पहुंची है।

जबकि एटीएस अपने साथ तीन संदिग्ध के आधार पर अपने साथ ले गए है। वासेपुर से यूसुफ, कौसर को उठाया गया है। पुलिस ने वासेपुर के शमशेर नगर से अयान की पत्नी शबनम को अपने साथ ले गए, शबनम गोविंदपुर की रहने वाली है बताया जा रहा है अयान आधार कार्ड में सुधार का काम किया करता था।

गौरतलब है कि इस वक्त देश भर में पाक वीजा रद्द होने केे बाद बिना वैध कागजात के भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान शुरू की गई है और केंद्र सरकार ने राज्यों को पाक नागरिकों को देश से बाहर करने का आदेश जारी किया है…

हालांकि वासेपुर मामले में अभी तक पुलिस या ATS की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है…वासेपुर में जांच राज्य के ही किसी आपराधिक मामले को लेकर हो सकता है…धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारी ने ATS का मामला बताकर इस पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है..

About Author

error: Content is protected !!