उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई…

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग के चौपारण के भगहर पंचायत में उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 15 पेटी अवैध विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब जब्त की है। उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया कि मोहन यादव के घर में पुल के पास शराब जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से शराब बरामद की गई। अवैध शराब रखने के आरोप में संबंधित लोगों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी। अवर निरीक्षक सैय्यद बेसिरुद्दीन, साधू चरण हेम्ब्रम, अनूप कुमार सिंह समेत उत्पाद विभाग और सशस्त्र गृहरक्षक दल की टीम इस छापेमारी में शामिल रही।

About Author

error: Content is protected !!