पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर आज दिनांक 19-04-25 को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद श्री आयुष कुमार से शिक्षक समस्याओं के बारे में शीघ्र निष्पादन का आश्वासन प्राप्त हुआ जिसमें विभिन्न बिंदुओं- 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर आज दिनांक 19-04-25 को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद श्री आयुष कुमार से शिक्षक समस्याओं के बारे में शीघ्र निष्पादन का आश्वासन प्राप्त हुआ जिसमें विभिन्न बिंदुओं-

1.ग्रेड-3 की लंबित प्रोन्नति जल्द दी जाएगी।

2.एकल शिक्षक विद्यालय में सरकार के निर्देश के आलोक में शीघ्र पदस्थापन किया जाएगा।

3 .ग्रेड-4 के औपबंधिक सूची में भाषा और कला के विसंगति को काउंसिलिंग के समय प्रमाण पत्र जांच करने के क्रम में दूर कर लिया जाएगा।

4.स्वास्थ्य बीमा को शीघ्र approval किया जाएगा।

5.वर्ष-2014-15 में नियुक्त शिक्षकों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि शीघ्र दिया जाएगा।

6.प्रोन्नति रोक अवधि के कारण सेवानिवृत्त शिक्षक को भी शीघ्र प्रोन्नति देने का आश्वासन दिया गया।

प्रमुख रूप से आज उपस्थित रहे जिला कमिटी के महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजीवकुमार, संयुक्त सचिव दिनेश राम, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव ,राजेश कुमार पाल, नरेंद्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिन्हा, प्रवीण लाला, धर्म देव साव आदि।

About Author

error: Content is protected !!