हजारीबाग में दो युवकों का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, हत्या या दुर्घटना को लेकर चल रही है जांच…

हजारीबाग में दो युवकों का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, हत्या या दुर्घटना को लेकर चल रही है जांच…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील परिसर के पास दो युवकों का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिली। सुबह की सैर करने निकले लोगों के बीच जैसे ही झील परिसर के पास दो युवकों का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मिली। सुबह की सैर करने निकले लोगों के बीच जैसे ही झील परिसर के पास शव मिलने की खबरें पहुंची वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने छानबीन शुरू कर दिया।

आशंका जताई जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना में इनकी मौत हुई होगी और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की वजह से जान चली गई होगी। सुबह झील पर सुबह की सैर करने निकले लोगों ने सड़क किनारे दो युवकों का शव पड़ा हुआ देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। हजारीबाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है, वहीं बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले पर लोहसिंघना थाना प्रभारी पन्ना यादव ने बताया कि दो युवकों का शव झील के पास मिला है। दोनों की पहचान कर ली गयी है, एक हजारीबाग के हरिनगर और दूसरा गिद्दी का रहने वाला है और दोनों का नाम विशाल ही है। वहीं पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि घटना के समय के अलावा और जानकारी मिल सके।

About Author

error: Content is protected !!