झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी…सारंडा और कोल्हान में सुरक्षाबलों ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आईईडी बरामद और 11 बंकर तोड़े

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा और कोल्हान के घने जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान में कुल 7 आईईडी बम बरामद किए गए, साथ ही एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के बंकर सहित कुल 11 नक्सली ठिकानों और 6 मोर्चों को ध्वस्त किया गया।एसपी आशुतोष शेखर ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारंडा के छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा और आसपास के इलाके पिछले एक महीने से सर्च अभियान के तहत हैं। इसी अभियान के तहत 5 आईईडी बम बरामद किए गए। इनमें 15 किलो, 10-10 किलो और 5-5 किलो वजन के बम शामिल हैं। सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बरामद बंकरों में एक बड़ा बंकर नक्सली सरगना मिसिर बेसरा का था, जिसकी सरकारी तौर पर एक करोड़ की इनामी राशि घोषित है। यह बंकर काफी विशाल और मजबूत था, जिसमें आपात स्थिति में मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ रुकता था। वहां 10 अन्य बंकर और 6 मोर्चा भी बनाए गए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!