रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाघरी में नदी में बने इंटेक वेल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

रामगढ़(झारखंड)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरी में नदी के बगल में अवस्थित एक इंटेक वेल से मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मंगलवार की दोपहर बाद नदी की तरफ गए ग्रामीण को नदी में बने इंटेक वेल से बदबू आने का एहसास हुआ। करीब जाने पर ग्रामीणों ने देखा कि इंटेक वेल में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू पुलिस बल के साथ घाघरी पहुंचे तथा शव को इंटेक वेल से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था तथा सड़ी गली अवस्था में पाया गया। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र लगभग 37 वर्ष है। शव की स्थिति से लगता है कि कम से कम चार-पांच दिन पूर्व उसकी मौत हुई होगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका भेजने की तैयारी कर रही थी।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि घाघरी नदी में इंटेक वेल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव सड़ गल गया है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!