Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टुण्डी/धनबाद ,आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 16 अप्रैल को धनबाद के छह केन्द्रों पर पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का चतुर्थ चरण का आयोजन किया जा रहा है ।
सिटी एसपी अजीत कुमार ने अधिक-से-अधिक संख्या में धनबाद वासियों से अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचने की अपील की है ताकि लोगों की समस्या का यथाशीघ्र निदान हो सके।
सिटी एसपी ने बताया कि ऑन दा स्पॉट निपटारा होने वाले मामलों का शिविर में ही समाधान कर लिया जायेगा तथा जटिल केस में कम-से-कम समय में समस्या का समाधान करने का प्रयास होगा ।
इस विशेष अभियान के तहत धनबाद के कुल छः स्थान जिसमे निरसा पुलिस अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्र के लिए शिविर नगर भवन चिरकुण्डा में लगेगा।
बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना का शिविर बी० जी० एम मैरेज हॉल राजगंज में आयोजित होगा। सिंदरी पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना के लिए शिविर का आयोजन टाटा कम्युनिटी हॉल जामाडोबा में किया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था अन्तर्गत सभी थाना के लिए कला भवन लूबी सर्कुलर रोड में शिविर में लगेगा।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 अन्तर्गत सभी थाना के लिए हरदेव धर्मशाला गोविंदपुर में शिविर आयोजित होगा।
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 अन्तर्गत सभी थाना के लिए मैयरानवाटांड़ पूर्वी टुंडी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
लोग अपनी-अपनी शिकायत व्हाट्सएप्प नम्बर 9470589467 तथा ईमेल आईडी jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी सीधे दर्ज़ करा सकते हैं।
कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पारा लिगल वॉलेंटियर भी शिविर में उपस्थित रहेंगे।
अजीत कुमार, सिटी एसपी