रांची-झारखंड के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर और गिरिडीह के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर सावधान रहने की अपील की है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन जिलों में अगले कुछ घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने को कहा है.
बोकारो, धनबाद और दुमका के लिए रेड अलर्ट
झारखंड के बोकारो, धनबाद और दुमका में अगले दो से तीन घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम के मिजाज में बदलाव को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है
देवघर और गिरिडीह में भी रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने देवघर और गिरिडीह जिले के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ओले भी गिर सकते हैं. यहां भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है
झमाझम बारिश से रांची का मौसम कूल-कूल
झारखंड की राजधानी रांची का मौसम कूल-कूल हो गया है. सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश से पहले ठंडी हवाएं चल रही थीं. आसमान में बादल गरज रहे थे. इसी बीच बारिश से मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिनभर तपती गर्मी से लोग परेशान थे. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और लोगों को सुकून मिला