मनियाडीह के खटजोरी के समीप टेंपो पलट जाने से एक महिला की मौत, अन्य घायल

मनियाडीह के खटजोरी के समीप टेंपो पलट जाने से एक महिला की मौत, अन्य घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी: मनियाडीह सर्रा मार्ग खटजोरी के समीप टेंपो के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि इस घटना में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई।

कैसे हुई घटना
चिनापहाड़ी गांव से आधा दर्जन महिलाएं एक टेंपो पर सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होकर सोमवार की देर रात लौट रही थी। इसी क्रम में खटजोरी गांव के पास टेंपो का संतुलन बिगड़ गया। जिससे टेंपो पलट गया। जिससे टेंपो में सवार महिला राशमुनि देवी की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिलाओं को इलाज के लिए निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना अनुसार कर्ई महिलाओं की हालत गंभीर है।

About Author

error: Content is protected !!