धनबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लोगों ने किया रोड जाम

धनबाद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सड़क हादसे के बाद हंगामा करते लोग

धनबादः जिला के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर खालसा होटल के पास जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सरकारडीह के रहने वाले 27 वर्षीय इंजमाम अंसारी के रूप में की गई. मृतक मटियाला पंचायत के पूर्व मुखिया सरकारडीह निवासी मुजाहिद अंसारी का भतीजा है. वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे के दोनों लेन को पूरी तरह से जाम कर दिया. सीसीटीवी कैमरे में हादसे की पूरी घटना कैद हो गई है. धक्का मारने वाली ट्रेलर दुर्घटना स्थल से भागने में कामयाब रहा.

धनबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत पर लोगों का हंगामा
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. जिस कारण दिल्ली-कोलकाता हाईवे घंटों जाम रहा. इसकी सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम, बीडीओ जहिर आलम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. उनके काफी समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम को हटवाया गया. जिसके बाद वहां यातायात दोबारा शुरू हो पाया.

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने कहा कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है, ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. सरकारी प्रक्रिया तहत जो मुआवजे का लाभ है वह मृतक के आश्रित को दिलवाने का आश्वासन थाना प्रभारी ने दिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत जो मिलना है वह सभी लाभ मिलेगा. इसके आलावा ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त के लिए अपने वरीय पदाधिकारी से बात करने का भी आश्वासन थाना प्रभारी ने दिया है.

About Author

error: Content is protected !!