बलियापुर-झरिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना, यूट्यूबर मनोज दे की कार का एक्सीडेंट दो लोग गंभीर रूप से घायल।

बलियापुर-झरिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना, यूट्यूबर मनोज दे की कार का एक्सीडेंट दो लोग गंभीर रूप से घायल।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के बलियापुर-झरिया मुख्य मार्ग के चांद कुइयां मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीती रात यूट्यूबर मनोज दे की फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में ऑटो चालक और एक अन्य मजदूर शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार के चालक पर नशे में होने का संदेह जताया जा रहा है। वही हादसे के बाद, यूट्यूबर मनोज दे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद तीसरा थाना की पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है वही चांद कुइयां मोड़ के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अगर घटना दिन में होती तो कई लोग इसके चपेट में हो जाते पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!