गुप्त सूचना के अधार पर सीआईएसएफ टीम छापामारी कर लगभग 45 टन कोयला लोड ट्रक किया जप्त

लागतार छापामारी के दौरान कोयला जप्त होना आ फिर लोड ट्रक पकड़ा जाना और कोयला चोर भागने में सफल होना ही सफलता विफलता का कारण है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया(धनबाद): गुप्त सूचना के अधार पर शनिवर अहले सुबह सीआईएसएफ टीम ने छापामारी कर 14 चक्का गाड़ी संख्या बीआर 26 जीए 4983 नंबर ट्रक में लगभग 45 टन अवैध रूप से कोयला लोड ट्रक को जब्त किया गया है। जबकि छपामारी की भनक लगते ही युक्त स्थल से कोयला चोर व ट्रक चालक संग उप चालक आदि घटना स्थल से भागने में सफल रहे। इधर छापामारी अभियान के नेतृत्व कर रहे सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने लोदना एरिया 10 बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना देते हुए कोयला लोड ट्रक को लोदना ओपी पुलिस को सौंप दिया दिया है फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। सूत्रों की माने तो लगातार छापामारी करने के बाद भी अवैध कारोबारियो द्वारा घटना को अंजाम देना कहीं ना कहीं क्षेत्रीय पुलिस और सीआईएसएफ की व्यवस्था मे कुछ तो गड़बड़ है..

जिसका जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत है लोदना प्राचीन काली मंदिर रोड़ में अवैध कोयला लोड ट्रक पकड़ा जाना। प्रशासन को अपने सामने बौना साबित करते हुए धड़ल्ले से कोयला का अवैध कारोबार जारी रखना। हालांकि खानापूर्ति के लिए बीच बीच में छापामारी जरुर किया जाता रहा है सीआईएसएफ टीम द्वारा, लेकिन टीम के युक्त स्थल में झाड़ू लगाने के ठीक दो चार घंटे बाद या दो चार दिन के अंदर ही अवैध कोयला कारोबारियों द्वारा उसी स्थल पर और भी बृहद पैमाने पर जोर सोर से काम जारी कर दी जाती है ऐसा क्षेत्रीय लोगों की मानना है..

जबकि खनन टास्क फोर्स के नियमानुसार जिस जगह भी अवैध कारोबार लागतार फलता फूलता नजर आए उक्त स्थल को हॉट स्पॉट केंद्रित करते हुए महिना मे कम से कम पांच बार छापामारी अभियान चलाते हुए कारोबारियो को ढूंढ कर मामला दर्ज करते हुए मंडल कारावास की हवा खिलाना है जिसका पालन कही भी दूर दूर तक होता दिखाई नहीं देती है। जिसके कारण अवैध कारोबारियो की हौसला सातमे आसमान पर जा पहुंचा है..

About Author

error: Content is protected !!