राजधानी में दिनदहाड़े नकदी सहित लाखों की चोरी

रांची: शहर के कांके रोड के विद्यापति नगर स्थित ईश्वरी एन्क्लेव में दिनदहाड़े शुक्रवार को लाखों का चोरी का मामला प्रकाश आया है। फ्लैट के मालिक यशवंत सिंह के मुताबिक, घर में कोई नहीं था। दो लोग कार में आये और घर का ताला तोड़कर सात लाख रुपये नकदी और 25 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में यशवंत सिंह ने अज्ञात दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज मिला है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

About Author

error: Content is protected !!