पलामू में कुख्यात पांडेय गिरोह के दो सदस्यों की गोली मार कर हत्या, दो जख्मी, पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी।

पलामू में कुख्यात पांडेय गिरोह के दो सदस्यों की गोली मार कर हत्या, दो जख्मी, दोनो झारखंड पुलिस की मोस्टवांटेड की सूची में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोयलांचल की गैंगवार का आग अब पलामू तक पहुंची।।

पलामू – कोयलांचल की गैंगवार का आग अब पलामू तक पहुंच गई है, कोयलांचल का कुख्यात पांडेय गिरोह से अलग होने वाले भरत पांडेय और दीपक साव को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि इस घटना में भरत पांडेय का चचेरा भाई अंशु सिंह और ममेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने 25 से भी अधिक खोखा बरामद किया है।

About Author

error: Content is protected !!