कसियाडीह में नेशनल हाइवे 75 पर यात्री बस एवं ट्रक में भीषण टक्कर हुई है, हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है

झारखंड : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में नेशनल हाइवे 75 पर यात्री बस एवं ट्रक में भीषण टक्कर हुई है, हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है, वहीं इस दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, दुर्घटना के बाद यात्री बस का ड्राइवर काफी देर तक फंसा रहा था, सभी जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालमें भर्ती करवाया गया है, जेपीएस नामक यात्री बस पलामू के डालटनगंज से रांची जा रही थी, इसी क्रेम में सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई, शुक्रवार को पलामू में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और धुंध भी काफी अधिक है, धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!