देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नये सीएम, आज ही कर सकते हे सरकार बनाने का दावा

मुंबई : महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसको लेकर पिछले 12 दिनों से सस्पेंस चल रहा था, जो आज खत्म हो गया है. पीटीआई की मानें तो देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गयी है. केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा. सुधीर मुगंनटीवार ने भी फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा. जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दी. विधायक दल का नेता चुनने के लिए अन्य विधायकों का नाम सामने नहीं आया. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस को निर्विरोध विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!