भारत में सबसे बड़ी IT रेड: 10 दिन तक खत्म नहीं हुई नोटों की गिनती, जानिए कितना करोड़ बरामद हुआ

इनकम टैक्स रेड (आयकर छापे) की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं, जिनमें करोड़ों रुपये बरामद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ी इनकम टैक्स रेड कब हुई और उसमें कितना पैसा बरामद हुआ?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश की सबसे बड़ी IT रेड

यह ऐतिहासिक रेड पिछले साल हुई थी। इस रेड में कुल 352 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। इस रकम को गिनने में पूरे 10 दिन लग गए।

भारत में इनकम टैक्स विभाग के 165 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस रिकॉर्ड तोड़ रेड में शामिल टीम को सम्मानित किया गया।

10 दिन की गिनती और 35 करोड़ से ज्यादा की नकदी

इस रेड में नकदी की गिनती के लिए तीन दर्जन से अधिक नोट गिनने वाली मशीनों का इस्तेमाल किया गया। कई बैंकों की गिनती मशीनें और कर्मचारी भी इस काम में शामिल किए गए थे। गिनती पूरी होने के बाद कुल 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। यह रेड आज तक भारत में सबसे बड़ी आयकर रेड मानी जाती है।

कहां हुई थी यह रेड?

यह रेड ओडिशा के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर पर की गई थी। बाद में जांच में पता चला कि धीरज साहू ने सरकार को 150 करोड़ रुपये का आयकर भी चुकाया।

यह रेड भारत में इनकम टैक्स विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जाती है और इसे आज भी एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है।

About Author

error: Content is protected !!