मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कहा गया कि PM मोदी को जान से मारने का पूरा प्लान तैयार है। धमकी भरे इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री Narendra Modi को कल यानी गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
दरअसल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कहा गया कि PM मोदी को जान से मारने का पूरा प्लान तैयार है।
धमकी भरे इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत SPG अलर्ट हो गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
थोड़ी देर में ही पुलिस ने अंबोली थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 साल की महिला को हिरासत (Arrest) में ले लिया।
महिला मानसिक रूप से अस्थिर
पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला को कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है।
हालांकि मामले की जांच अभी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस कंट्रोल रूप को गुरुवार को धमकी भरा कॉल आया था।
इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया। कॉल करने वाले का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली में ट्रेस किया गया। मामले में केस दर्ज कर मुंबई पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।