राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी मन्तशा आफरीन को सम्मानित किया थाना प्रभारी ने 

कतरास : तेतुलमारी थाना के थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी मन्तशा आफरीन को सम्मानित किया थाना प्रभारी ने मन्तशा आफरीन को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया खिलाड़ी को थाना प्रभारी ने बधाई दिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से मध्य प्रदेश के देवास में 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होने वाले छः दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में निचितपुर टाउनशिप के एक ताइक्वाडो खिलाड़ी मन्तशा आफरीन, भाग लेंगी। ये खिलाड़ी देवास के लिए 15 दिसंबर को झारखंड टीम रवाना होंगा 28 नवम्बर से 15 दिसंबर तक राज्य के सभी खिलाड़ी का कैम्प में पहुंचना हे 28 को मन्तशा कैम्प में भाग लेने के लिए अपने कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यमुना पासवान के साथ रांची के लिए रवाना होगी पिछले दिनों 3 से 5 अक्टूबर झारखंड शिक्षा के द्वारा रांची के खेल गांव में हुए ट्रायल में मन्तशा का चयन हुआ था। ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यमुना पासवान, समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान, अजय चौहान, धीरज सिंह, किशोर पासवान ,विकास कुमार, अनुज कुमार ,रेहान अंसारी, आदित्य सोरेन, शीतल यादव, मंथन गुप्ता, ऋषभ कुमार, आदि ने इन्हें बधाई दी है।

About Author

error: Content is protected !!