निरसा :- मैथन में चल रहे डीवीसी अंतर घाटी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चंद्रपुरा थर्मल से मैथन खेलने के लिए पहुंचे कबड्डी खिलाड़ी आदित्या कुमार का मोबाइल मंगलवार रात्रि 8:00 बजे के करीब मैथन स्थित नेताजी नगर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने छीनकर फरार हो गए। आदित्या कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल वीवो कंपनी का था जिसकी कीमत 20000 थी वह मोबाइल पर बात करते हुए मैथन गेट की ओर जा रहे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीनकर संजय चौक की ओर भाग गए जिसकी शिकायत मैथन पुलिस से किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!