बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव,ज्वेल्लेरी दुकान में करोड़ों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना से 200 मीटर दूरी पर स्थित बाजार में सचिन ज्वेलर्स एंड संस की डायमंड,गोल्ड और सिल्वर के थोक और खुदरा ज्वेलरी की दुकान में करीब आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने लगभग तीन करोड़ से अधिक राशि की ज्वेलरी की चोरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक़ सभी अपराधी सारे आभूषणों को लेकर छत के ऊपर गये,जिसके बाद उनलोगों ने आभूषणों का डिब्बा छत के ऊपर फेंकते हुए सभी आभूषण लेकर छत की दीवार फांद कर भाग गये। जबकि बाहर के लोगों को इस घटना की भनक तक नहीं लग सकी। ऐसा लग रहा था कि अपराधियों को दुकान की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधी छत के रास्ते से नीचे आए। जिसके बाद अपराधियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को काले पॉलीथिन और पेपर से ढक दिया। साथ ही अपराधियों ने दुकान के पीछे के ग्रिल का दरवाजा तोड़ कांप्लेक्स में प्रवेश किया। फिर बाहर के बल्ब को खोल दिया ताकि अंधेरा बना रहे और उनको कोई भी देख ना पाए। उसके बाद उनमे से चार अपराधी अंदर ज्वेलरी की चोरी करने लगे। लेकिन एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सभी अपराधियों के हाथ में घड़ी और कमर में पिस्टल दिख रहा है। कुछ अपराधियों के पास बड़ा हथियार और लोहे का रॉड दिख रहा है। दुकान में आगे-पीछे रैक पर जितने हीरे, सोने व चांदी की ज्वेलरी थी,सभी को उठा लिया। अपराधी ज्वेलरी को अपने पॉकेट व थैली में रखते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसा लग रहा था जैसे अपराधियों को सबकुछ ज्ञात हो कि दुकान में तिजोरी की चाबी कहां रखी गयी है। अपराधियों ने तिजोरी की चाबी से तिजोरी खोल उसमें रखे डायमंड,सोना और चांदी को उठा लिया। सभी अपराधी ज्वेलरी लेकर ऊपर गये व ज्वेलरी के डिब्बों को फेंक ज्वेलरी को लेकर बगल की छत के दक्षिण जंगल की ओर कूद कर भाग गये। वही स्वर्ण व्यवसाय के मुताबिक़ चोरी किये गये ज्वेलरी का मूल्य करोड़ों में आंका जा रहा है। यह घटना हो जाने के बाद पीड़ित व्यवसायी की कुछ देर बाद ही सेहत बिगड़ने लगी,जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। वही घटना कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!