रहस्यमय ढंग से दो बच्चों की माँ ने की जीवन लीला समाप्त,जाँच में जुटी पुलिस

रहस्यमय ढंग से दो बच्चों की माँ ने की जीवन लीला समाप्त,जाँच में जुटी पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बाघमारा के ईस्ट बसेरिया ओपी अंतर्गत रंगुनी बस्ती में एक रहस्यमयी घटना हुई। जब बस्ती में रहनेवाले पूरण दत्ता की पत्नी शिल्पी कुमारी ने साड़ी के सहारे पंखें के हुक से लटक कर फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार मृतिका शिल्पी कुमारी गोड्डा जिला की रहने वाली थी। घटना की सूचना पाकर मृतिका शिल्पी कुमारी का बड़ा भाई प्रीतम कुमार रंगुनी बस्ती पहुंचा। अपनी बहन का शव देखने के बाद प्रीतम कुमार ने आरोप लगाया कि पूरण दत्ता ने मेरी बहन को मारकर फंदे से लटका दिया है। उसने आगे बताया कि जब वह दस दिन पहले शिल्पी कुमारी को उसके ससुराल में छोड़ने आया था,तब पुरण दत्ता ने उसे काटकर फेंकने की धमकी दी थी। वही घटना की सूचना पाकर ईस्ट बसेरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं ईस्ट बसुरिया पुलिस ने मृतिका के पति पूरण दत्ता को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दे कि मृतिका के दो बच्चे हैं,जिसमे से एक बेटा सात साल का है और दूसरी बेटी ढाई साल की है। हालांकि इस घटना की लिखित शिकायत अबतक नहीं की गई है। इस संबंध में ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जबकि मृतिका के पति से पूछताछ की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!