किसान की मौत, अहियापुर में करंट लगने से….

Gopalganj: करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है. मृतक की पहचान अहियापुर गांव निवासी लखन यादव के 47 वर्षीय बेटे भुआल यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि लखन अपने घर के सामने पंखा चलाकर धान की ओसाई  कर रहा था. तभी बिजली का तार टूट कर उस पर गिर गया. जिससे उसे करंट लग गई.  करंट लगने के बाद पल भर में ही उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. परिजन उसे जल्द ही इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया.

About Author

error: Content is protected !!